पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया स्थित गोकुल कृष्ण आश्रम में रसोई गैस, पेट्रोल की बढ़ती कीमत, महंगाई, स्वास्थ्य, चिकित्सा, किसान एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की जिसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में आम जनता, खासकर महिलाओं को हो रही परेशानियों पर गंभीर चर्चा की गई तथा सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सभी क्षेत्रों में रसोई गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जुड़ी समस्याओं को उठाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर से प्रभारी नियुक्त किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रसोई गैस की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएग...