सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईरान-अमेरिका-ईजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब होटल व रेस्टोरेंट के साथ छोटे कारोबारियों पर भी पड़ने लगा है। बड़े-बड़े देशों की लड़ाई से उठी लौ की आंच अब गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के चूल्हे तक पहुंच गई है, जहां रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है। शहर समेत जिले में छोटे-छोटे ढाबे, चाय की दुकानें व नाश्ता की दुकानें बंद होने के कगार पर पहुंच गई है, कारण कि युद्ध का असर इनके कारेाबार व दैनिक जीवन पर पड़ने लगा है। बहरहाल, जिले में ईरान, अमेरिका व इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी साफ दिखने लगा है। महंगाई व आपूर्ति संकट से जिले के छोटे-छोटे ढाबे, चाय की दुकानें और नाश्ते की दुकानें धीरे-धीरे बंद हो रही हैं। इन दुकानों पर निर्भर परिवारों से बातचीत में उनकी परेशानियां खुलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.