अमरोहा, सितम्बर 13 -- गजरौला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के गजरौला स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव का पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पीडीए संदेश हम सबको प्रत्येक गांव, गली, मोहल्ले तक पहुंचाना है। आज प्रदेश की जनता महंगाई, युवा बेरोजगारी, व्यापारी अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान है। जिला उपाध्यक्ष संतराम सिंह यादव ने कहा कि 2027 में सभी जाति धर्मों के लोगों को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़कर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें गांव-गांव पीडीए चौपाल लगाकर किसानों व युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। इस दौरान लोहिया...