बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को सेक्टर 1 स्थित सर्किट हाउस में बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रदेश राजद के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, घनश्याम चौधरी व जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी व अशिक्षा चरम पर है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के अभाव में छोटे कार्य करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। वहीं प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा कि वर्तमान शासन में देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हुई है व आर्थिक नीतियों से निर्यातकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.