मोतिहारी, जुलाई 1 -- पहाड़पुर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितता, लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गंभीर समस्याओं पर केंद्र सरकार प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। यह भी पढ़ें- Sasaram News बढ़ती महंगाई व प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में कां...