देवघर, अगस्त 14 -- चितरा, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से महंगाई, बेरोजगारी और श्रम कानूनों के विरोध में गुरुवार को चितरा मोड़ में पदयात्रा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन कर किया गया। महंगाई पर रोक लगाने, चारों श्रम कोड वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार करने तथा मनरेगा में 500 दिनों का काम और 750 दैनिक मजदूरी देने की मांग की गई। इसके अलावा झारखंड को पांचवीं अनुसूची क्षेत्र का पूर्ण अधिकार देने, जल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों के अधिकार सुनिश्चित करने, किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा वन अधिकार अधिनियम-2006 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भाकपा की पदयात्रा पार्टी ने भू-माफिया पर रोक और जमीन की लू...