महंगाई व बिजली संकट पर 15 जून को धरना-प्रदर्शन करेगी सपा
अंबेडकर नगर, जून 7 -- टांडा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी टांडा विधानसभा इकाई की मासिक बैठक रविवार को विधायक राममूर्ति वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी 15 जून को टांडा तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कालाबाजारी तथा विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से आम जनता परेशान है। किसानों, व्यापारियों, युवाओं और गरीब तबके को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन समाधान करने में असफल साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- सपा ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण और शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.