बुलंदशहर, मार्च 12 -- बुलंदशहर, संवाददाता। समाजवादी मजदूर सभा की जिला कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव ने की, जबकि संचालन महासचिव सतीश गौतम ने किया। बैठक के बाद मजदूर सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों ने गरीब, किसान और मजदूर वर्ग की कमर तोड़ दी है। वर्तमान समय में कई गरीब परिवारों के सामने गैस सिलेंडर भरवाना मुश्किल हो गया है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, चौधरी चन्द्रपाल सिंह, अमित त्या...