पटना, मार्च 12 -- महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरबत जहां फातिमा ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज यह सबसे बड़ी समस्या है। सदाकत आश्रम में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार इस पर गंभीर और प्रभावी कदम उठाने में पूरी तरह विफल रही है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार किसान, मजदूर, मध्य वर्ग और गृहिणियों पर पड़ी है। रसोई का बजट बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल पर अत्यधिक कर वसूली से जनता पर बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इसमें कटौती की जाए। गैस सिलेंडर की कीमत कम की जाए। प्रेसवार्ता में वरीय नेता असितनाथ तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...