अयोध्या, जनवरी 31 -- अयोध्या, संवाददाता।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी रविवार को सुबह 11बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे पहले आधी आबादी (महिलाओं) की उम्मीदें सरकार से बढ़ती नजर आ रही हैं। बजट सिर्फ आंकड़ों और नीतियों का दस्तावेज नहीं होता बल्कि यह आम लोगों की रोजमर्रा के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। महिलाओं के लिए बजट का मतलब रसोई का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा होता है। महंगाई मौजूदा समय में महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। गृहणियों का कहना है कि रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। सब्जियों, दालों ,तेल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने घर चलाना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में महिलाएं उम्मीद कर रही हैं कि इस बार के बजट में रसोई गैस की कीमतों में राहत दी...