नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। यूपी के कई जिलों में महंगाई में एक और तड़का लगा है। चावल-दाल मसालों पर महंगाई की मार के बीच अब ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के दामों में इजाफा कर दिया है। कम्पनी ने लखनऊ समेत आगरा, उन्नाव, अयोध्या व सुलतानपुर में सीएनजी में दो रुपए प्रति किलो और पीएनजी में एक रुपए प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की बढ़ोत्तरी की है। बढ़ी हुई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं। दामों में हुए इस इजाफे के बाद लखनऊ व आगरा में सीएनजी के दाम 108 रुपए से बढ़कर 110 रुपए प्रति किलो हो गये हैं। अयोध्या व सुल्तानपुर में सीएनजी अब 106 रुपए प्रति किलो के स्थान पर 108 रुपए प्रति किलो मिलेगी। जबकि उन्नाव में सीएनजी के दाम बढ़कर 107 रुपए प्रति किलो हो गये हैं। इधर त...