महंगाई मीटर : पीएम की अपील के बाद सोना-चांदी पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी की मार
अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम मोदी की एक एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बीच बुधवार को सराफा कारोबारियों कस्टम डूयूटी में इजाफा होने की भी मार पड़ गई। छह से 15 प्रतिशत की गई कस्टम ड्यूटी के चलते सोने व चांदी पर नौ से 16 हजार रूपए तक बढ़ गए। अलीगढ़ के सराफा बाजार पर इसका व्यापक असर देखने को मिला। बाजार में वायदा कारोबार के आधार पर भविष्य के सौदे रोक दिए हैं। सिर्फ नकद लेनदेन पर ही सौदे हो रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही धंधा नहीं था, अब सोना और अधिक महंगा होने की वजह से बिल्कुल ही काम नहीं होगा। सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 फीसदी एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया है। इसके बाद प्रभावी इम्पोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गई है। ऑल इंडिया ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.