महंगाई मीटर : दाम वही, पैकिंग के सामान का घटा वजन
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। हाल ही में अमूल के दूध के दामों में इजाफा कर दिया गया है। वहीं लगातार मेवों के साथ ही सब्जी व फलों आदि के दामों में भी इजाफा होता जा रहा है। जबकि कंपनियों द्वारा कुछ पैकिंग वाली वस्तुओं के दामों में तो बढ़ोत्तरी नहीं की गई लेकिन वजन कम कर दिया गया है। जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने समस्याएं खड़ी हो रही हैं। गत दिनों से बाजार में लगातार महंगाई रफ्तार पकड़ रही है हाल ही में अमूल के दूध में भी दो रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया गया है। विक्रेता अभिलाष तिवारी ने बताया कि दूध के दाम अब तक 70 रुपये प्रति लीटर था लेकिन अब दूध के दामों को बढ़ाकर 72 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। बताया कि फिलहाल दूध के दामों में इजाफा हुआ है जल्द ही अमूल ब्रांड की अन्य वस्तुओं के दामों के बढ़ने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.