फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। देश के पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही चेताया था कि चुनाव के बाद गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे।पराग शर्मा ने बताया कि 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि हुई है। जल्द 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम सरकार बढ़ा सकती है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- सिलेंडर की कीमत में इजाफा जबरन वसूली : कांग्रेस उन्होंने कहा कि गैस की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर असर पड़ेगा और आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त ब...