साहिबगंज, मई 27 -- बरहड़वा/उधवा, प्रतिनिधि। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार शाम को कांग्रेस पार्टी की ओर से बरहरवा प्रखंड के हरिहरा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं प्रतीकात्मक जनाक्रोश कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की। शाम पांच बजे से सात बजे तक चले इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ विरोध जताया। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ चलाया अभियान मौके पर काजल, अनंत लाल भगत, नेहाल अख्तर, गणेश सहा, तरीकुल आलम, रतन पेन, मोन...