फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अधिकमास संपन्न होते ही एक बार फिर से शादी-विवाह का सीजन शुरू होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी में 19 जून से शादी वाले घरों में शहनाई और ढोल की गूंज सुनाई देने लगी है। बाजारों में रौनक तो लौट आई है, लेकिन इस बार महंगाई ने शादियों की खुशियों पर असर डाला है। बढ़ती कीमतों के चलते शादी समारोह आयोजित करना लोगों के लिए पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। यही वजह है कि अब लोग बड़े बैंक्वेट हॉल और मैरिज गार्डन की जगह छोटे हॉल बुक करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि बढ़ते खर्च को नियंत्रित किया जा सके। जिले में बैंक्वेट हॉल संचालकों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बुकिंग के दामों में पांच से सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।...