महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, किराना, सब्जी और फलों के बढ़े दाम
रामपुर, मई 30 -- रामपुर। खाद्य पदार्थों की कीमतों में हुई वृद्धि ने रसोई का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। दाल, दूध, चावल सर्फ साबुन सहित फलों और सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। बजट बिगड़ने से घरों की रसोईयां लड़खड़ाने लगी है। ऐसे में आम आदमी के सामने यह सबसे बड़ी समस्या सीमित बजट में घर चलाने की है। बच्चों और परिवार की जरूरतें कैसे पूरे करें। खाद्य पदार्थों के दामों की बात करें तो इनकी कीमतों में इजाफा होने से आम लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। दो माह में सबसे ज्यादा तेजी रिफाइंड और सरसों तेल ने पकड़ी दोनों के दाम में 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है। औसतन छह सदस्यों वाले परिवार का राशन का मासिक खर्चा पांच से छह हजार रुपये आता था, लेकिन अब बढ़ती महंगाई के कारण यह खर्च सात से लेकर आठ हजार तक पहुंच गया है। वहीं बाजारों में फल और सब्जियों के दाम भी एकदम से बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.