देहरादून, मई 26 -- देहरादून। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने पेट्रोलियम पदार्थों और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद जनता को सस्ता पेट्रोल-डीजल नहीं दिया गया। पिछले 12 वर्षों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 450 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये हो चुके हैं, जिससे आम आदमी और गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि पश्चिम एशिया संकट और रूस से तेल खरीद पर संसद में चर्चा कराने से सरकार लगातार बचती रही है। कहा कि मोदी सरकार अपने मित्र औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए संसदीय चर्चाओं को रोक रही है।आरोप यह भी पढ़ें- महंगाई ने गृहणियों का बजट बिगाड़ा लगाया कि देश में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन ...