रांची, मई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित श्याम पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों से मूल्य वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर कर समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की परेशानियों से बेपरवाह बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार महंगाई...