प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- जीएसटी में किए गए सुधारों को लेकर रामबाग स्थित एक होटल में रविवार को 'जीएसटी घटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार' शीर्षक से एक व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने व्यापारियों को जीएसटी 2.0 के नए स्लैब के लाभों के बारे में जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि जीएसटी 2.0 ने महंगाई की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि कई आवश्यक वस्तुएं अब जीएसटी मुक्त हो गई हैं। पेंसिल, रबर, किताबों और कैंसर रोधी जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी दर शून्य कर दी गई है, जबकि सामान्य दवाओं पर कर की दरें भी घटाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी फाइलिंग से अब व्यापारियों को अपने स्टॉक, बिक्री और लाभ का टीक आंकड़ा मिल रहा है, जिससे व्यापार करना आसान हुआ है। पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.