रामनगर, सितम्बर 8 -- रामनगर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला एकता मंच ने मंगलवार को पैठपड़ाव में बैठक की। जिसमें महिलाओं ने कहा, बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आरोप लगाया कि जमाखोरों और कालाबाजारियों को चीनी के दामों में मनमानी वृद्धि करने की छूट दे दी है। सरकार महंगाई से लोगों को ध्यान भटका रही है। जिसे लेकर 13 सितंबर को सुबह 11 बजे से लखनपुर चौक में जुलूस-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। बैठक में मंच की संयोजक ललिता रावत, कुसुम, सीमा, भगवती, तुलसी, परी पवार, कौशल्या, धना, दुर्गा, सरस्वती, दीपा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...