बागपत, जुलाई 8 -- खेकड़ा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की खेकड़ा इकाई ने बढ़ती महंगाई को लेकर भारत की राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पेट्रोल डीजल, घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी गैस की कीमतों में कमी करने, उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए दस प्रतिशत ईंधन अधिभार को वापस लेने और बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अंकुश जैन का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण व्यापारियों, लघु कुटीर उद्योगों के साथ आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल, गैस और बिजली की बढ़ी हुई कीमतों से परिवहन लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़...