महंगाई को लेकर पीस पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। महंगाई के विरोध में पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अतहर कुरैशी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर बेतहाशा बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अतहर कुरैशी ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश की आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। घरेलू रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों ने गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों तथा परिवहन क्षेत्र पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा प्रभाव आवश्यक वस्तुओं के मूल्य पर पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त अनेक क्षेत्रों से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि विशेष रूप से डीजल की उपलब्धता में बाधा उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.