फिरोजाबाद, मई 22 -- कांच नगरी के चूड़ी कारोबार में महंगाई का असर दिख रहा है। दुकानदार बढ़ती हुई कीमतों से परेशान हैं। कुछ दिन पहले एक संगठन ने बंदी का आह्वान किया था, लेकिन उन्होंने अपना आह्वान वापस ले लिया था। इस पर 30 मई को समझौता वार्ता भी प्रशासन के साथ होनी है, लेकिन चूड़ी की कीमतों पर पड़ रही महंगाई की मार से शहर के करीब 50 फीसद चूड़ी कारोबारी स्वेच्छा से बंदी कर रहे हैं। इन्होंने शुक्रवार को दुकानें बंद कर अपना विरोध जताया। हालांकि 50 फीसदी चूड़ी की दुकानें खुली रहीं। सुहागनगरी के चूड़ी कारोबारी लंबे समय से कारखानेदारों द्वारा बढ़ाई गई चूड़ी की कीमतों के विरोध में हैं। इनका कहना है कि कारखानेदारों ने चूड़ी की कीमतों पर गलत तरीके से वृद्धी की है तथा इससे चूड़ी का कारोबार प्रभावित हो रहा है। फिरोजाबाद बैंगल एसोसिएशन ने 22 मई को बंद क...