देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सुराज सेवा दल ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में सुराज सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देहरादून के लैंसडाउन चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्...