मऊ, मई 19 -- मऊ, संवाददाता। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। पार्टी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ​बेलगाम होती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार तुरंत ठोस कदम उठाए। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इस लड़ाई को और उग्र करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूश की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी गरजे, नारेबा...