मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) की ओर से महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। बुधवार को जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में जल्द ही जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। इसे लेकर रणनीति बनाई गई। वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडेय, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, राजीव सक्सेना, पंकजपाल, सोमपाल सिंह, मयंक सैनी, सुरेश सैनी, उमेश ठाकुर, राजीव ठाकुर, तिलकराज शर्मा आदि ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...