बस्ती, मई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। बहुजन मुक्ति पार्टी ने रविवार को मंहगाई के विरोध धक्का मारो आंदोलन शुरू किया। वे शास्त्री चौक से वाहनों को पैदल धक्का देते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किये। पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना, युवा विंग जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। दिए गए पत्र में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, बिजली मूल्य वृद्धि, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर निर्णायक पहल की मांग की। यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने निकाली बाइक र...