हल्द्वानी, मई 17 -- हल्द्वानी। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 'बहुत हुई महंगाई की मार' जैसे नारों के साथ उग्र प्रदर्शन किया। रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता का बजट बिगड़ चुका है और देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, अनिल अग्रवाल खुलासा, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, भुवन पांडे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चा...