हापुड़, जून 1 -- देश-प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को सपाईयों ने बुलंदशहर रोड स्थित जिला मुख्यालय से विरोध जुलूस निकाला। तहसील चौपला पहुंचने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्तओं के बीच जमकर नोंकझोक हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस कोतवाली ले गई, बावजूद इसके कुछ कार्यकर्ता जिलाध्यत्र आनंद गुर्जर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंच गए। भैसा-बुग्गी पर सवार कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा。 यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक विरोध प्रदर्शन का विवरण सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुलंदशहर रो...