औरंगाबाद, मार्च 31 -- गैस एवं पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 2 अप्रैल को नवीनगर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के संयोजक विनय कुमार सिंह करेंगे। यह कार्यक्रम बस स्टैंड के समीप पुनपुन नदी पुल के पास सुबह 10 बजे आयोजित होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता काफी परेशान है और रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...