महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम (बंटी) ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने एक हाथ-ठेले पर मोटरसाइकिल रखकर उसे खींचा, जबकि हाथ में रसोई गैस सिलेंडर उठाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। प्रदर्शन में अजय सारस्वत सोनी, अनूप दुबे, फहीम मिर्जा, मुशाहिद चौधरी, नजाकत अंसारी, आजम खान, एहसान चौधरी, मोअज्जम अली, शकील अहमद, राशिद अंसारी, परवेज उर्फ नन्हे, अफसर अंसारी, गोसिया साबिर, अनुराग शर्मा, श्याम बाबू वाल्मीकि, मकबूल मिर्जा, अनिल कुमार काले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.