महंगाई के खिलाफ महागठबंधन का हल्ला बोल
मुंगेर, अगस्त 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महागठबंधन की ओर से रविवार को जमालपुर में जनआंदोलन किया गया। आइआईपी के जिलाध्यक्ष सह महागठबंधन नेता नरेंद्र कुमार तांती के नेतृत्व में जुबलीवेल चौक पर महंगाई रूपी रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नरेंद्र कुमार तांती ने कहा कि देश में पिछले 11 साल से केंद्र की भाजपा सरकार जमी है, इनकी अगुवाई में बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी लगतार बढ़ती जा रही है। महंगाई ने तो आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। लेकिन इन्हें धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करने से फुर्सत नहीं है। उन्होंने सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण जल्द करने मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.