फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा एक माह में दो बार पेट्रोल-डीजल महंगा करने के विरोध में सेक्टर-12 स्थित उपायुक्त कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल भी मुख्य रूप से शामिल हुए।

प्रदर्शन का आयोजन प्रदर्शन में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए और हाथों में कांग्रेस के झंडे और सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियों को लेकर बैलगाड़ी पर मोटर साईकिल रखकर सरकार के ख...