महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, हिंसा की आग में जल उठा फ्रांस, नकाबपोश लोगों का तांडव
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- फ्रांस में बढ़ती महंगाई और छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार को पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हुए। विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, इस दौरान प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं। कई शहरों में आगजनी, पत्थरबाजी, लूटपाट भी की गई। बढ़ती महंगाई के विरोध में सोशल मीडिया पर येलो वेस्ट आंदोलन को फिर से शुरू करने की अपील के बाद ये प्रदर्शन शुरू हुए। महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं में गिरावट से नाराज हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। राजधानी पेरिस, मार्सिले, टूलूज, एंगर्स और ल्योन जैसे शहरों में नकाबपोश लोगों ने हिंसा की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ज्यादातर लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। उन्होंने हिंसा के लिए उन उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराया, जो जानबूझकर तोड़फोड़ करने और पुलिस से भिड़ने के इरादे से आए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.