चतरा, मई 7 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निलेश गयासेन ने की। धरना में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश गयासेन ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो का रामगढ़ में धरना-प्...