चतरा, जून 6 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को युवा कांग्रेस ने सिविल कोर्ट, न्यू पेट्रोल पंप, टेंपो स्टैंड एवं बस स्टैंड के समीप अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच मेलोडी टॉफी बांटकर केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। चतरा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और आम परिवारों का बजट बिगड़ता जा रहा है । पेट्रोल डीज...