महंगाई के खिलाफ खेग्रामस ने किया प्रदर्शन
बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड की कछियावां पंचायत में गुरुवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। रामदास अकेला ने कहा कि देश में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। आमलोगों, मजदूर व किसान की हालत खराब हो गयी है। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमत बढ़ने से लोग परेशान है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने, मजदूरों को राहत देने और गरीबों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। (नगरनौसा से रजनीकांत) यह भी पढ़ें- बंदरा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ खेग्रामस ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एकंगरसराय में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.