सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित इस मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं जिला पर्यवेक्षक विपिन झा ने संयुक्त रूप से किया। मार्च कांग्रेस कार्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर आम जनता की समस्याओं को उठाया। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस की किल्लत के कारण घर-घर में परेशानी बढ़ रही है। जबकि कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने मध्यम और गरीब वर्ग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.