अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के जैती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता और विशेषकर गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम अनियंत्रित ढंग से बढ़ने के कारण परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें जनता की समस्याओं की पूरी तरह अनदेखी कर रही हैं। इस विरोध कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित नहीं किया गया...