लखीमपुरखीरी, मई 18 -- डीजल पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस निकालकर कलेक्ट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है इसके अलावा व्यवसायिक गैस सिलेंडर और पांच किलोग्राम के सिलेंडर मूल्य में वृद्धि से घरेलू उपयोग, दैनिक उपयोग की सामग्री के रेट बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्...