महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका
विकासनगर, अगस्त 25 -- बढ़ती महंगाई और चीनी के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह 11 बजे तिलक भवन में एकत्र हुए और हाथों में पार्टी के झंडे और सरकार का पुतला लेकर मुख्य बाजार में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तिलक भवन से शुरु हुआ जुलूस पहाड़ी गली चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भाजपा सरकारें डबल इंजन का दावा तो करती हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीवन मुश्किल कर दिया है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.