मिर्जापुर, मई 13 -- जमालपुर। भाकपा (माले) ने प्रदेश के नोएडा और देश के विभिन्न हिस्सों में शुरू हुए मजदूर आंदोलन को एकजुट करने के लिए मंगलवार को डोहरी गांव में राष्ट्रीय एकजुटता दिवस मनाया। इस दौरान हुई बैठक में महंगाई के अनुसार पारिश्रमिक देने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य समिति के सदस्य रामकृत बियार ने कहा कि भाकपा माले देश के मजदूरों को एक करने के लिए एकजुटता दिवस मना रही है। 10 मई को लखनऊ में 'मुख्यमंत्री आवास मार्च' का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बल पर माले के नेताओं को उनके घरों में हाउस अरेस्ट कर दिया गया ताकि वे लखनऊ प्रदर्शन में पहुंच न सकें। यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी के विरोध में निकाला मार्च प्रदेश के महाराजगंज, अयोध्या,सीतापुर पीलीभीत रायबरेली,गोंडाअंबेडकर नगर सहारनपुर, बस्ती लखीम...