हल्द्वानी, जून 8 -- हल्द्वानी । पेट्रोल, डीजल और कमर्शियल गैस के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की है। नई दरें 7 जून 2026 से देशभर में लागू हो गई हैं। यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, बिगड़ा रसोई बजटमहंगाई का असर गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों के भीतर घरेलू गैस की कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को वेस्ट एशिया में जारी संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने पर घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवारों की रसोई का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खाद्य पदार्थों, सब्जियो...