चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। देश में लगातार बढ़ती महंगाई अब आम आदमी की कमर तोड़ने लगी है। पहले एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई, उसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। ईंधन महंगा होने का सीधा असर अब बाजार की हर वस्तु पर दिखाई देने लगी है। दूध, दही, तेल, आटा, सब्जी, बिस्कुट, ब्रेड सहित रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान और चिंतित नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बिगड़ा घर का बजट, खेती और कारोबार पर भी असरमहंगाई का प्रभाव महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। नगर की अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। पहले जहां सीमित आय में परिवार का खर्च आसानी से चल जाता था, ...