रामपुर, मई 16 -- खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुई वृदृी ने रसोई का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। दाल ,दूध ,चावल ,सर्फ साबुन सहित अधिकतर सभी चीजो की कीमतों में उछाल आया है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर ही तोड़ कर रख दी है। बजट बिगड़ने से रसोई लडखड़ाने लगी है। ऐसे में आम आदमी के समक्ष यह समस्या हैं कि सीमित बजट में वह कैसे घर चलाए। बच्चों और परिवार की जरूरतें कैसे पूरे करें। खाद्य पदार्थो दामों में इजाफा होने से आम लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। पिछले कुछ महीनों में सबसे ज्यादा तेजी रिफाइड और सरसों तेल के दाम ने पकड़ी है। औसतन छह सदस्यों वाले परिवार का राशन का मासिक खर्चा पांच से छह हजार रुपये आता था, लेकिन अब बढ़ती महंगाई के कारण यह खर्च सात से लेकर आठ हजार तक पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंहगाई पिछले छह सालों में सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई है। ...