मुंगेर, मई 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। लगातार बढ़ती डीजल की कीमतों का सीधा असर अब भवन निर्माण सामग्री पर दिखने लगा है। बीते महज 15 दिनों के भीतर बालू, गिट्टी, सीमेंट और ईंट के दामों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह से डगमगा गया है। स्थानीय बाजार के जानकारों की मानें तो परिवहन लागत (ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट) बढ़ने के कारण निर्माण सामग्री की कीमतों में यह अप्रत्याशित उछाल आया है। आलम यह है कि जो लोग मकान का काम शुरू करवा चुके हैं, वे अब बढ़ी हुई लागत के कारण काम रोकने या उसे धीमा करने पर मजबूर हैं。

बालू और गिट्टी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरीः ​शहर के खुदरा बाजार में बालू और गिट्टी की कीमतों में बीते दो हफ्तों के भीतर भारी अं...