बगहा, मार्च 16 -- बेतिया। लाल बाजार के व्यवसाई रवि गोयनका ने बताया कि इस्राइल , अमेरिका का ईरान के साथ चल रहे युद्ध का प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ना शुरू हो चुका है। आपूर्ति कम होने से तेल एवं गैस की कमी तो हो ही रही है साथ ही प्लास्टिक, केमिकल, कागज, कंप्युटर, चिप,इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत संबंधित सभी सामग्रियों में लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है। ग्राहकों के आमदनी में कोई इजाफा नहीं हुआ है और मूल्य वृद्धि होने से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। समाज का हर तबका आने वाली परेशानी को अभी से महसूस कर रहा है। अभी आगे और भी मूल्य वृद्धि होने की संभावना है। इस विषम परिस्थितियों में सभी देश वासियों को अफवाहों से बचते हुए संयम से काम लेना चाहिए। देश हित में जमाखोरी से बचना चाहिए। सरकारी दावों के अनुसार घरेलु गैस की कोई कमी नहीं है इसलिए आम जनता स...