श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। गैस और तेल की आपूर्ति का खामियाजा दुकानदारों और ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है। कामर्शियल गैस की आपूर्ति न होने से होटल कारोबार मंदा पड़ गया है। इससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है और ग्राहकों को महंगे दामों में सामानों मिलते हैं। भिनगा स्थित एक होटल व्यवसायी ने बताया कि कामर्शियल गैस न मिलने से मजबूरी में कोयले और लकड़ी की भट्ठी जलानी पड़ रही है। इससे समय अधिक लगता है और खर्च भी बढ़ गया है। इसके कारण जिस थाली को भोजन पहले 100 रुपए में दी जाती थी। वह अब बढ़ कर 130 रुपए हो गई है। इसी तरह से जो स्पेशल थाली 120 रुपए में दी जाती थी उसकी कीमत अब 150 रुपए हो गई है। इसी तरह से इकौना में चाट समोसे की दुकान चलाने वाले जगराम ने बताया कि कोयले की भट्ठी पर सामान देरी से पकता है। जबकि ग्राहक देर तक रुकते ...