बलरामपुर, जुलाई 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं के सामने अब एक नई चुनौती मुनाफाखोरी के रूप में खड़ी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बढ़ती कीमतों का हवाला देकर जिले के कई बाजारों में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम मनमाने तरीके से बढ़ाए जा रहे हैं। सब्जी, दूध, दही, आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल और मसालों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई दुकानों पर बिना बिल सामान बेचा जा रहा है, जबकि पैक्ड और खुले सामान की कीमतों में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बाजार बदलते ही बदल जाते हैं रसोई के सामान के दाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...